आम बजट में आयकर सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख करने से नौकरी पेशा, कारोबारी समेत बुजुर्गों को राहत मिली है। हालांकि, सभी को बजट में रोजगार, शिक्षा में सुधार और विकास को लेकर व्यवस्थित रोडमैप का अभाव दिख रहा है।
बढ़ा कर घटाने को गृहणियां राहत नहीं मान रही हैं। सबसे ज्यादा खुशी राजनीतिक दलों के चंदे पर चोट करने से हुई है। दो हजार से अधिक का चंदा चेक या डिजीटल लेना होगा, ऐसे में ब्लैकमनी को सफेद करने वालों पर शिकंजा कसेगा।
वहीं संसद में पेश रेल बजट में यूपी विधानसभा चुनाव का साया साफ दिखा। फैजाबाद को एक्सेलेटर व अयोध्या को वाईफाई मिल चुका है। नए बजट में 500 स्टेशनों को वाईफाई व एस्केलेटर देने का एलान किया गया है।
ऐसे में बाकी बचे फैजाबाद को वाईफाई व अयोध्या को एस्केलेटर का तोहफा जल्द मिल सकता है। यह वादा रेल राज्यमंत्री ने यहां आकर किया था। रेल अधिकारी भी मानते हैं कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण घोषणा नहीं हो सकती थी।