फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाने लगा उल्लास, दिखने लगे दीपोत्सव के रंग

विज्ञापन
अयोध्या-रिमझिम रोशनी से सजी भव्य राम की पैड़ी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। ...दीपोत्सव के लिए रामनगरी राममय हो उठी है। ...चहुंओर उल्लास है। राम की पैड़ी-सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक की भव्यता बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

अयोध्या को सजाने, संवारने, दिव्य व भव्य बनाने का काम दिन-रात चल रहा है। हाईवे से नगर तक जगह-जगह भव्य द्वार सजने लगे हैं। सफाई कर्मियों की फौज सड़कों व गलियों को चमकाने में जुटी है। वहीं अयोध्या-गोंडा सरयू नदी पुल समेत नयाघाट-फैजाबाद मार्ग पर यातायात बहाल हो चुका है।
रामनगरी में दीपोत्सव का रंग गाढ़ा हो चुका है। पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ 25 अक्तूबर को होगा। 29 अक्तूबर तक कार्यक्रम होंगे।
दीपोत्सव को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक व अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने में शासन-प्रशासन दिन-रात एक किए हैं। 5.51 लाख दीप जलाकर जहां नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है तो वहीं रामनगरी के रग-रग में दीपोत्सव का उल्लास छलक रहा है। मंगलवार को राम की पैड़ी की अविरलता का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड के अभियंता जय सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी में लगे 40 क्यूसेक के सभी पंपों की टेस्टिंग की जा चुकी है। मंगलवार को दो पंपों की टेस्टिंग की गई है।
बताया कि 24 अक्तूबर तक राम की पैड़ी का जलप्रवाह अविरल हो जाएगा। वहीं करीब एक पखवारे से राम की पैड़ी पर बन रहे स्कैप चैनल के चलते बंद चल रहा नयाघाट से फैजाबाद मुख्य मार्ग खुल गया है।
नगरनिगम की टीमों के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी सफाई में जुटी हैं। अयोध्या में जगह-जगह करीब 12 स्थानों पर प्रवेश द्वार भी बनाए जा रहे हैं जो कि रामायण की थीम पर आधारित होंगे।
रामकथा पार्क में मंच बनाने का काम पूरा होने को हैं, पार्क को लाइटों से सजाया जा रहा है। राम की पैड़ी के आसपास स्थित भवनों को एक रंग में रंगा जा चुका है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पूरी अयोध्या राममय हो गई हो।
वीर हनुमान के कंधे पर होंगे राम-लक्ष्मण
अयोध्या। इस बार राम की पैड़ी परिसर में स्थापित होने जा रहे वीर हनुमान के कंधे पर राम-लक्ष्मण की मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगी। अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार प्रयागराज में गढ़ी गई भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन होंगे। दीपोत्सव से दो दिन पहले ही यह श्रद्धालुओं-संतों के लिए आस्था का केंद्र बन जाएगी।
भगवान राम के साथ ही हनुमान की वहां दो प्रतिमाएं लगेंगी। भगवान राम की 18 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा वनगमन स्वरूप पर आधारित है। राम तपस्वी वेश में नंगे पांव खड़े नजर आएंगे। जबकि हनुमान की दोनों प्रतिमाएं 20-20 फीट की हैं।
इसमें एक स्वरूप में सीना चीरकर हृदय में राम-सीता को दिखाते और दूसरे में कंधे पर राम-लक्ष्मण को उठाए हनुमान के दर्शन होंगे। राम की पैड़ी पर इन प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप जलाकर राम और हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ बताते हैं कि भगवान राम और हनुमान की प्रतिमाएं लगने का काम शुरू हो चुका है। प्रतिमाओं पर बारिश या पानी का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। आंधी के दौरान टूटने का भी खतरा नहीं होगा। फाइबर की ये प्रतिमाएं ऑल वेदर प्रूफ बनाई गई हैं। आटोमोबाइल कलर होने की वजह से करीब दो दशक तक रंग भी फीका नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें