फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अधिकतम पारे ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 9.5 डिग्री दर्ज

विज्ञापन
मकबरा जाने वाले मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर कोहरे में लाइट जलाकर सोमवार को ठिठुरते हुए गंतव्य की ओर ? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट का असर सोमवार को दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 10 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 8 जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 9.6 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था, शीतलहर लोगों को बेहाल किए थी। सड़क पर निकले राहगीर, अयोध्या दर्शन पूजन को आए श्रद्धालु आग की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन

अब तक इस सर्दियों के मौसम में सोमवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। घने कोहरे व शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा चार डिग्री लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई, जो 4 डिग्री दर्ज हुआ। घने कोहरे के चलते रेल और सड़क मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली लेकिन वह ठंड से बचाने में कामयाब नहीं रही।
अयोध्या डिपो से लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर समेत अन्य स्थानों को जाने वाली करीब 13 बसें कोहरा छंटने तक डिपो से नहीं निकली। साथ ही अन्य डिपो से आने वाली करीब आधा दर्जन बसों को भी डिपो में रोका गया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद दृश्यता बढ़ने पर ही बसें डिपो से बाहर निकलीं। हालांकि घने कोहरे के चलते यात्रियों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

सात घंटे लेट रही पटना-कोटा एक्सप्रेस
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। कोटा-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे लेट रही। दिल्ली-मालदा टाउन करीब साढ़े तीन घंटे, ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, किसान एक्सप्रेस दो घंटे, कैफियत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट रही। अयोध्या रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें फॉग लाइट के सहारे चल रही है।
अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं
आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इससे शीतलहर बनी रहेगी। बताया कि पश्चिमी हवाओं के चलते अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें