फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव की अधिसूचना लागू

Mon, 09 Nov 2015 12:14 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब माननीय लालबत्ती लगे वाहन से गांवों में नहीं घूम सकेंगे। इन क्षेत्रों में गेस्ट हाऊस का उपयोग नहीं कर सकेंगे, न ही कोई उद्घाटन-शिलान्यास कर सकते हैं। डीएम ने आचार संहिता के पालन की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, थानाध्यक्ष की होगी। चार चरणों में चुनाव के दौरान 15 लाख 84 हजार 32 मतदाता 835 ग्राम प्रधानों व 10555 सदस्यों का चुनाव करेंगे। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि जिले के 11 विकासखंडों मेें 835 ग्राम पंचायत अध्यक्ष (प्रधान) के साथ ही 10555 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव की समस्त कार्यवाही ब्लॉकों से होगी। डीएम के मुताबिक जिले में पहले चरण में मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज में नामाकन पत्रों की जांच 18 से 19 नवंबर, वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-20नवंबर और मतदान 28 नवंबर को होगा।  दूसरे चरण में सोहावल, रुदौली और मवई में नामांकन 19 से 20 नवंबर, नामाकन पत्रों की जांच 21 से 22 नवंबर वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-23 नवंबर, मतदान एक दिसबंर को होगा। तीसरे चरण में मसौधा, पूराबाजार और मया बाजार ब्लॉक में नामांकन 21 व 23 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 24 व 26 नवंबर, वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-27 नवंबर, मतदान 5 दिसंबर को होगा।  चतुर्थ चरण में बीकापुर और तारुन में नामांकन-27 से 28 नवंबर, नामाकन पत्रों की जांच 29 से 30 नवंबर, वापसी/प्रतीक चिह्न आवंटन-एक दिसंबर, मतदान-9 दिसंबर को होगी। सभी की संबंधित ब्लाकों पर मतगणना 12 दिसंबर को होगी। मतदान के लिए प्रत्येक चरण में सवा दो से ढाई सौ मतदान केंद्रों पर होंगे।   पहले चरण में 214 प्रधान व 2694 सदस्य, दूसरे चरण में 214 प्रधान व 2770 सदस्य, तीसरे चरण में 235 प्रधान व 2973 सदस्य व आखिरी चरण में 172 प्रधान व 2118 सदस्य चुने जाएंगे। कुल 925 मतदेय स्थलों पर 2672 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें