अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 दिसंबर को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज में नवनिर्मित पशु चिकित्सा केंद्र, कृषि मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे व उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री अयोध्या मंडल के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि किसान सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान सम्मेलन में किसानों के साथ-साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।