फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। मिल्कीपुर क्षेत्र के थाना खंडासा के अमावा सूफी गांव के पास दो किलोमीटर के क्षेत्र में बुधवार शाम आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसकी चपेट में आने से 18 मकान, सैकड़ों पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। वही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। गुरुवार को गांव में पहुंची मिल्कीपुर तहसील की राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम आए तेज तूफान ने खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावा सूफी गांव में खूब कहर बरपाया। अमावा सूफी गांव निवासी मोहनलाल पुत्र बब्बन (50) घर के बाहर पेड़ के नीचे मवेशी बांध रहे थे।
इतने में ही तेज रफ्तार से आंधी आ गई और गूलर का पेड़ उखड़ कर उन्हीं के ऊपर गिर गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, तथा उनका लड़का हनुमान (30) पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि तूफान ने गांव में खूब तबाही मचाई है। सैकड़ों पेड़ पल भर में उखड़ गए और कई बिजली के खंभे भी टूट कर गिर गए हैं। करीब 18 लोगों के मकान को भी क्षति पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें