अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में विकास भवन के 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ अभिषेक आनंद ने बुधवार को 11 बजे गांधी विकास भवन में स्थित सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।