फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया वरासत और मतदाता सूची कार्यों क़ा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गुरुवार को बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलालपुरमाफी के मॉडल बेसिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में किए जा रहे खतौनी और मतदाता सूची के सत्यापन कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने बताया कि इस गांव में 19 दिसंबर को खतौनी पढ़कर ग्रामवासियों को सुनाई गई थी। इस गांव में कुल छह व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनकी वरासत दर्ज की जानी है लेकिन इसके लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया।
गुरुवार को सभी आवेदन ऑनलाइन करा दिए जाएंगे। इस पर डीएम ने कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने एसडीएम केडी शर्मा को निर्देश दिया कि इन सभी मृतकों की वरासत दर्ज किए जाने के लिए आज ही ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी मृतक की मृत्यु की तारीख की सही जानकारी मिलने में कठिनाई हो रही हो तो ग्राम प्रधान से मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर उसके आधार पर वरासत दर्ज करी जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जिन ग्रामों में अभी तक खतौनी नहीं पढ़ी गई है। वहां शीघ्र पढ़ी जाए। मतदाता सूची सत्यापन के संबंध में जानकारी लेने पर चांदपुर के बीएलओ कलावती ने बताया कि ग्राम चांदपुर में पूर्व में कुल 887 मतदाता थे। जो परिवर्धन/परिमार्जन के बाद कुल 931 मतदाता हो गए हैं।
जलालपुर माफी गांव में कुल 1795 मतदाता हैं। पूर्व प्रधान मुकेश कुमार निषाद ने बताया कि मृतकों के नाम अभी तक मतदाता सूची से विलोपित नहीं किए गए हैं। इस पर डीएम ने असंतुष्टि व्यक्त की।
कहा कि दावे एवं आपत्तियां को प्राप्त करने और निस्तारित करने के लिए तीन दिन ही शेष है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केडी शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान जलालपुर माफी, बीएलओ कलावती देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें