फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के नौ व्यापारी सम्मानित

Sat, 09 Jan 2016 12:09 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में गुरुवार की शाम माधुरी कुंड नजरबाग में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के नौ व्यापारियों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने प्रेम सागर मिश्र, मुन्नू साहू, जुगुल किशोर गुप्त, राम विलास पांडेय, कृष्णा मोदनवाल, नंदलाल गुप्त, बाबा शंकर दास, मिश्रीलाल अग्रहरि, राम प्रसाद मौर्य को सम्मानित किया।

कहा कि समय के साथ व्यापार व व्यापारिक व्यवस्था में भी बदलाव हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि फैजाबाद पालिकाध्यक्ष विजय गुप्त व अयोध्या चेयरमैन राधेश्याम गुप्त ने कहा कि व्यापारियों को आज के दौर के हिसाब से अपने कारोबार व उद्योग को बढ़ाने के लिए नई तकनीकि का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्त ने कहा कि व्यापारियों के आर्थिक विकास के लिए जल्द ही एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समारोह में महामंत्री नंदलाल गुप्त, सुनील गुप्त, विपिन राय, अनिल मौर्य, राम किशोर, नीरज, रामचंद्र, अनिल, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें