फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी ने हड़पे 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक चिटफंड कंपनी पर 11 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली के रानोपाली निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि श्रीराम बुलियन कंपनी में उसने 11 लाख रुपये निवेश किया था। जिसमें उसे 10 प्रतिशत मासिक ब्याज देने का झांसा दिया गया था। यह भी बताया गया कि निवेशक अपना जमा पैसा किसी भी समय ले सकता है।
आरोप है कि कंपनी अब न तो ब्याज दे रही है और न ही जमा रकम वापस कर रही है। पीड़ित ने कंपनी संचालक अजय मोहन पांडेय व उनके पिता राधिका प्रसाद पांडेय निवासी पूरे दोद पांडेय थाना कुमारगंज तथा उनके रिश्तेदार पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अशोक कुमार मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज राजेश कुमार का कहना है कि कस्बे में चल रही श्रीराम बुलियन चिटफंड कंपनी के संचालक सहित 3 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें