फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बरसात में बच्चों ने की मस्ती

विज्ञापन
अयोध्या-मौसम का मिजाज बदलने के बाद गुलाबबाड़ी में पविवार के साथ मस्ती करते बच्चे। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। लगातार दूसरे दिन भी जिले के कुछ इलाकों में बारिश हुई। रिमझिम बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से धूप जरूर निकली, लेकिन बीच-बीच में आए बादलों से मौसम खुशनुमा बना रहा। अभी मौसम विभाग ने हल्की बरसात की संभावना जताई है।
शनिवार भोर में जिले के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई। ग्रामीण इलाकों में तो सिर्फ बूंदाबांदी से ही लोगों को संतोष करना पड़ा, लेकिन शहरी इलाके में बारिश हुई।
मौसम के इसी बदलाव का नतीजा रहा कि सुबह लोग उठे तो मौसम में नमी महसूस हुई। हालांकि दस बजे तक सूर्यदेव का प्रकोप थोड़ा दिखा, लेकिन फिर छाए रहे बादलों से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का असर रहा कि शनिवार को दिन का तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 34.5 पहुंच गया, वहीं रात का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आर्र्दता अधिकतम 75 व न्यूनतम 59 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें