फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मासूम की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पटरंगा में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक ट्रक व कार की भिड़ंत में मासूम की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। वहीं रामसनेहीघाट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसनेहीघाट पुल के पास एक कार बाराबंकी की ओर से अयोध्या की ओर जा रही थी कि पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस द्वारा घटना के सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान पांच वर्षीय मासूम नमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि विनय कुमारी, उपासना व आभास को बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि पूजा का सीएचसी में इलाज चल रहा है। यह सभी अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना के डिलवल गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें