रविवार को रिकाबगंज स्थित दुकान पर बेटी प्रीती की शादी के मद्देनजर एलईडी,माइक्रोवेव,मिक्सी,ओवन की खरीदारी के लिए दुकानदार को 71 हजार का चेक देते सिपचंद्र सरोज।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के झटके से बाजार अभी उबर नहीं पाया है। चलन में कैश कम होने से अब लोग चेक व डेविड-क्रेडिट कार्ड के सहारे शादी-विवाह से लेकर जरूरत की सामान खरीद रहे हैं। तमाम व्यापारियों के यहां सामान का लेन-देन अब चेक से शुरू हो गया हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हजार व पांच सौ के नोट बंद करने के एलान के बाद बाजार में पांचवें दिन भी सन्नाटा रहा। हालांकि कई दुकानों पर लोग चेक व कार्ड से खरीददारी कर रौनक बिखेरते दिखे। इसमें वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा, साड़ी-कपड़े लेकर कई दुकानें शामिल हैं।
ग्राहक कार्ड रीडर से अपने डेविड कार्ड को स्वैप करा भुगतान कर रहे हैं। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल का कहना है कि बाजार रो रहा है, अब इसे संभालने के लिए चेक व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिए खरीज-फरोख्त की जा रही है।