फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी वाहनों से म्यूजिक सिस्टम उतरवाया

विज्ञापन
अयोध्या में ऑटो से म्यूजिक सिस्टम उतारते टीएसआई। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने शहर में चल रहे सवारी वाहनों से म्यूजिक सिस्टम उतरवाया। इस दौरान करीब 150 टैंपो, ई-रिक्शा को चेक किया गया व उनमें लगे 40 म्यूजिक सिस्टम को उतरा गया। इस दौरान उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में म्यूजिक सिस्टम बजता पाया गया तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि सड़कों पर चलने वाले टैंपो, ई-रिक्शा आदि वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम जिनमें तेज ध्वनि से गाने बजते हैं।
कुछ वाहन चालकों द्वारा अश्लील गाने भी बजाए जाते थे, जिससे इनमें सवार महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर एसएसपी द्वारा निर्देश दिया था कि ऐसे वाहनों से म्यूजिक सिस्टम उतरवाया जाए।
विज्ञापन

इसी के तहत कार्र्रवाई करते हुए बुधवार को 150 वाहनों को चेक किया गया व इनमें लगे 40 म्यूजिक सिस्टम को उतार कर इन्हें जब्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें