फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time change: अयोध्या कैंट से होकर जाने वाली 41 ट्रेनों का समय बदला, ठहराव के समय में भी फेरबदल

Sat, 01 Oct 2022 04:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या कैंट से होकर जाने वाली 41 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों के ठहराव में 10 मिनट का फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी। एक अक्तूबर से अयोध्या कैंट स्टेशन होकर जताने वाली 41 ट्रेनों के समय व ठहराव में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में भी कमी की गई है तो कुछ को बढ़ाया गया है। ज्यादातर ट्रेनों के समय में पांच से दस मिनट का फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अयोध्या से मुंबई जाने वाली मुंबई लोकमान्य टर्मिनल-अयोध्या कैंट सुपरफास्ट ट्रेन के समय में 10 मिनट का फेरबदल किया गया है।

पहले यह ट्रेन 15.30 बजे रवाना होती थी, अब एक अक्तूबर से यह ट्रेन 15.40 बजे रवाना होगी। वहीं 13308 गंगा सतलुज ट्रेन के समय में करीब आधे घंटे का बदलाव हुआ है। पहले यह ट्रेन 13.55 बजे आती थी व 14.00 बजे जाती थी।
विज्ञापन


अयोध्या स्टेशन पर इसके ठहराव का समय पांच मिनट था। अब यह ट्रेन 13.10 बजे आएगी व 13.18 बजे रवाना होगी। अब इसका ठहराव आठ मिनट का होगा। वहीं, साकेत सुपरफास्ट 8.55 के बजाए अब 8.05 बजे रवाना होगी। इसी क्रम में यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव पांच मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें