फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो महिलाओं से चेन, अंगूठी व मोबाइल फोन छीने

Wed, 05 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में सक्रिय टप्पेबाजों ने एक महिला को बेहोश कर उसकी सोने की चेन, अंगूठी व मोबाइल और दूसरी घटना में बाइक सवार महिला का फोन छीन लिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस को दी गई तहरीर में किरन देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता निवासी वैदेही नगी ने बताया कि वह एक अप्रैल की दोपहर तीन बजे बाजार से लौट रही थीं। साहबगंज में दो व्यक्ति उसके पास आए और हनुमानगढ़ी का रास्ता पूछा। उन्हें बातों में उलझाते हुए कहा कि वह ज्योतिषी हैं। इसके बाद दोनों ने उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और सोने की चेन, अंगूठी व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना खुशबू पत्नी जय प्रकाश सोनी निवासी बल्लाहाता के साथ हुई। खुशबू मंगलवार सुबह जीआईसी के पास खड़ी थी। इस दौरान बाइक सवार युवक आए और कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। मोबाइल फोन हाथ में आते ही दोनों युवक भाग निकले। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें