फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई पटेल जयंती

Sat, 31 Oct 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। दलों व संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन


भाजपा ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत पटेल का सपना था।

उन्होंने देश की एकता व अखंडता को एक सूत्र में बांधने के लिए 600 रियासतों को तोड़कर एक विस्तृत भारत की रचना की।

पटेल ने किसानों के आंदोलन में बारडोली सत्याग्रह किया जो महीनों तक चलता रहा, अंत में सरकार को झुकना पड़ा और बढ़ा हुआ कर किसानों के ऊपर से वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन


रामचंद्र वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने गुजरात के वडोदरा में 267 दिन तक स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें नेहरू जी ने कहा था कि जब भाई पटेल गुजरात में मौजूद हैं तो गुजरात अपने आप में स्वच्छ व स्वस्थ है।

जिला महामंत्री अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि आजादी के बाद टुकड़ों में बंटे भारत वर्ष को देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व तत्कालीन गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का जो स्वरूप तैयार किया हम उसे अक्षुण्ण रखें, उनकी जयंती पर यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता आदित्य मिश्र, वीरभान सिंह, मुरारी सहाय सिन्हा, दिवाकर सिंह, राजू सिंह, संग्राम सिन्हा, गणेश गुप्त, राजेश सिंह, रोहित पांडेय, बुद्धिपाल ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

युवा लोकदल की ओर से सिड़हिर चौराहे पर कार्यक्रम कर पटेल के कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामसिंह पटेल, डा. साहब पटेल, डा. सूर्यभान चौहान, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें