फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर कोतवाली अंतर्गत वैदेहीनगर स्थित बीएसएनएल के गोदाम में शनिवार भोर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखे केबल व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के छह वाहनों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में वैदेहीनगर स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के गोदाम में शनिवार भोर करीब चार बजे ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों ने धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते ये धुआं भीषण आग में बदल गया।
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने इसकी सूचना पुलिस, फायरब्रिगेड समेत बीएसएनएल के अधिकारियों को दी। सूचना के 15 मिनट के अंदर फायरब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
आग बेकाबू होती देख एक-एक कर फायरब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, गोदाम में प्रवेश का एकमात्र रास्ता होने फायर कर्मियों को दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए गोदाम की एक तरफ की दीवार गिरा दी गई।
इसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आग से गोदाम में रखे प्लास्टिक केबल, वायर व अन्य उपकरण जल गए। इन सामानों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों के टावरों में किया जाता है।
इसमें 15 कीमती एफडीएम भी जल गए। बताया कि आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके राय ने बताया कि सुबह करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टेंडर रवाना कर दिया था।
फायरमैन रामप्रसाद पांडेय, रंगीलाल, अतुल वर्मा, हृदयनाथ विश्वकर्मा, प्रदीप, रामगोपाल शुक्ल, सद्दाम आदि की टीम ने छह फायर टेंडरों की सहायता से करीब तीन घंटे में आग बुझाई।
बताया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव समेत बीएसएनएल के अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें