फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलें और अपना कीमती वोट डालें

Tue, 21 Nov 2017 10:23 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मतदान सामग्रियों को लेकर रवाना होते कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सारे कामकाज बाद में, पहले डाला जाएगा वोट। आज आपको अपने शहर की सरकार चुननी है। इसलिए घर से निकलें और अपना कीमती वोट डाल कर आएं। नगर निगम अयोध्या समेत पांचों निकायों बुधवार को मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की सेना मैदान में उतर गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से सभी पांचों निकाय क्षेत्र में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। निकाय क्षेत्र के लगभग 2.62 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान की पूर्व संध्या पर मजिस्ट्रेटों और पुलिस के अफसरों ने एक बार फिर क्षेत्रों का जायजा लिया। 

निकाय चुनाव में मतदान बुधवार को सुबह साढ़े सात से शाम को पांच बजे तक होगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए जीआईसी ग्राउंड पर अफसरों कर्मचारियों की भीड़ सुबह से ही लग गई। अलग-अलग निकाय क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को उनके काउंटर से ईवीएम, बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर सहित अन्य संसाधनों को सौंप उन्हें रवाना किए जाने का दौर सुबह दस बजे से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले पीएसी व पुलिस के जवानों को भी उसी वाहन से रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और उनके सकुशल केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। दूसरी बेला तक सभी पोलिंग पार्टियों को सकुशल रवाना कर दिया गया।

शाम को बूथों तक पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्रों पर पहुंचनी शुरू हो गई थीं। मजिस्ट्रेट और पुलिस के अफसरों ने एक बार फिर क्षेत्र का जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। इस दौरान प्रेक्षक हिमाशु कुमार, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय सहित अन्य अफसर यहां डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें