फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 एटीएम खाली, कैश के लिए भटक रहे लोग

Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीन सप्ताह से आरबीआई से कैश की आपूर्ति न होने से शहर से गांव तक एटीएम सेवा ध्वस्त हो गई है। एटीएम के शटर गिरे है या फिर वहां सन्नाटा पसरा है। जिले में 200 एटीएम है, इनमें रविवार को करीब 190 एटीएम से कैश नहीं निकल सका।
विज्ञापन


लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर आक्रोश है। कैश की समस्या का समाधान न होता देख बैंक प्रबंधन सोमवार से निकासी को लेकर बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर परेशान है। आरबीआई से डिमांड के बावजूद कैश न आने से एटीएम सेवा ध्वस्त हो गई है। यह हाल शहर से लेकर गांव तक का है। शहर के लगभग सभी एटीएम शो-पीस बन गए है।

रविवार को शहर के पुलिस लाइन स्थित पीएनबी, सिविल लाइन स्थित आईडीबीआई, बीओबी, स्टेट बैंक मेन ब्रांच, रेलवे स्टेशन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस, सैंट्रल बैंक, विकास भवन में पीएनबी, विजया बैंक खवासपुरा, इलाहाबाद बैंक अंगूरी बाग, स्टेट बैंक और पीएनबी का रिकाबगंज स्थित एटीएम सहित सभी के शटर गिरे रहे।
विज्ञापन


कैश के लिए लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा कर मायूस हो लौट जा रहे थे। गोसाईगंज में बैंक आफ  बड़ौदा का एटीएम खुला था लेकिन कैश नहीं था। बीकापुर में रविवार को सभी एटीएम के शटर गिरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें