फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सड़क हादसे में हुई बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है। हादसा सात अगस्त को दोपहर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार में हुआ था।
विज्ञापन

सुल्तानपुर शहर के करौंदिया निवासी रिंकू सोनकर (35) बाइक से पुत्री अक्षरा (14) व महक (4) के साथ सुल्तानपुर से अयोध्या की जा रहे थे। चौरे बाजार में प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रिंकू सोनकर और उनकी बड़ी पुत्री अक्षरा की मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी आंचल सोनकर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें