फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटाया मेला क्षेत्र से अतिक्रमण

Sat, 02 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनवमी मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन, पुलिस व पालिका ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। सड़क के किनारे व नाली से बाहर तक दुकान व प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण को हटाने के साथ कारोबारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
  प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेला आठ अप्रैल से आरंभ हो रहा है। मेले में जुटने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मेला प्रशासन तैयारियां कर रहा है। शुक्रवार को आरएम जीआर श्रीवास्तव, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, ईओ पूजा तिवारी ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया।
  नयाघाट से छोटी देवकाली तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण को हटाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दुकानदारों को दी गई। सीओ अयोध्या ने कहा कि मेले तक नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें