फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: व्यवसायी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। बाबा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को व्यवसाय में घाटा होने से आहत व्यवसायी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बिहारा गांव निवासी शिक्षक नेता दिनेश कांत पांडे ने बताया कि उनके भाई महेश कांत पांडे (40) लखनऊ में व्यवसाय करते थे। कोरोना काल में उन्हें भारी नुकसान हो गया था। जब दोबारा व्यवसाय शुरू किया गया तो वह पहले की तरह नहीं चल पाया। जिससे वह अवसाद में थे।
शनिवार को दोपहर में घर के अंदर बने शौचालय में जाकर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी होने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें मृत अवस्था में वापस घर ले आए। वहीं, घटना की जानकारी बाबा बाजार पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें