फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज-बिल्वहरि घाट मार्ग स्थित कर्मा चौराहे के पास एक बाइक अचानक सामने आये सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे क्षेत्र के अंजना मजरे सुजानपुर निवासी विनोद कुमार पासी (20) पुत्र रामबचन व  जितेंद्र कुमार (26) पुत्र चैतू अपनी रिश्तेदारी से बाइक से वापस घर आ रहे थे। जमूरतगंज-बिल्लहर घाट मार्ग स्थित कर्मा चौराहे से पहले ग्राम सभा शांतीपुर मजरे मठिया गांव के पास बाइक सड़क पर खड़े सांड़ से टकरा गई।

जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों उछलकर गिरे और बाइक चला रहे विनोद कुमार पासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। ग्राम प्रधान रामप्रकाश वर्मा व ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा जानवरों के चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


मांग रखी कि छुट्टा जानवरों को पकड़वा जंगल में छोड़वाया जाए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि हादसे में घायल युवक को भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें