बीएसएनएल इंप्लाईज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारी विरोधी रवैय्या अपना रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के टीए, मेडिकल, अन्य अग्रिम, इपीएफ एकाउंट को दुरुस्त करने जैसे मामले में कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नेताओं ने इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।