फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप

Tue, 24 Nov 2015 12:17 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑप्टिकल फाइबर (ओएफसी) केबल कटने से जिले में 24 घंटे से भी अधिक समय से संचार सेवाएं ठप हो गई हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद-सुल्तानपुर राजमार्ग पर चौरेबाजार के पास और लखनऊ में इंदिरानगर में सड़क निर्माण के दौरान कटी ओएफसी केबल को ढूंढने व उसे ठीक करने में रविवार से जुटा बीएसएनएल स्टाफ सोमवार को देर शाम तक बाधित संचार सेवा बहाल नहीं कर सका था।

ओएफसी केबल कटने से गोंडा व बहराइच जिलों की भी संचार सेवाएं प्रभावित बताई जा रही हैं। मालूम हो कि जिले में 12 व 28 अक्तूबर को ओएफसी केबल कटने से जिले की संचार सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन


इस महीने हाईवे पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते फिर ओएफसी केबल कटने से जिले भर की संचार सेवा रविवार से ठप चल रही हैं। आए दिन संचार सेवा ठप होने से बीएसएनएल से जुड़े उपभोक्ता खासे परेशान हैं।

उनका कहना है कि बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित होने की समस्या इन दिनों आम सी हो गई है। आए दिन विभिन्न क्षेत्रों में पीक ऑवर में सेवाएं बाधित हो जा रही हैं।

रविवार को दूसरी बेला से जिले की संचार सेवा अचानक ठप हो गईं। अवकाश के कारण देर शाम तक लोग इसे तकनीकी खराबी समझते रहे लेकिन सोमवार को ऑफिस खुलने के बाद लोगों को ओएफसी केबल कटने से सेवाएं बाधित होने की जानकारी मिली।

शहर समेत समूचे ग्रामीण इलाके में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड, इंटरनेट सहित अन्य संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। संचार सेवाओं के ठप होने से सरकारी विभागों के साथ ही निजी संस्थानों से जुड़े उपभोक्ता खासे परेशान रहे।

बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहा। बीएसएनएल के अफसरों ने बताया गया कि फैजाबाद से सुल्तानपुर तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के कारण सुल्तानपुर से 14 किलोमीटर पहले चौरेबाजार के निकट ओएफसी  केबल कटी है।

बताया कि एक-दो अन्य स्थानों पर भी केबल कटने की सूचना मिल रही है लेकिन शीघ्र ही इन्हें ठीक करने का प्रयास हो रहा है। इसी तरह लखनऊ में इंदिरानगर इलाके में ओएफसी केबल कट जाने से शहर व ग्रामीण इलाकों की संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि लखनऊ में कटी केबल को ढूंढने का कार्य बीएसएनएल की टीम कर रही है। देर शाम तक जिले में दो दिनों से बाधित संचार सेवाएं बहाल नहीं हो सकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें