फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: तोड़ डाली पाइप लाइनें, लगवा दिया लंबा जाम

Wed, 15 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ बनाने की कार्यदायी संस्था ने मंगलवार को शहर में नागरिकों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। ठेकेदार ने बिना अन्य विभागों को सूचना दिए ही डक्ट के लिए खोदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसकी वजह से जलकल विभाग की मेन सप्लाई लाइन टूट गई और छह हजार से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इसके अलावा रोड वन-वे करने से घंटों जाम लगा रहा। दूर संचार निगम की 300 लीज लाइनें भी उखाड़ दीं। जिसके खिलाफ बीएसएनएल के जेई ने कोतवाली में तहरीर दी है।

सहादतगंज से नयाघाट तक बनने वाले 13 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड तीन करवा रहा है। ठेकेदार ने बिजली-पानी आदि लाइनें डालने के लिए सड़क पर डक्ट खोदने का काम शुरू कर दिया। जिससे इस रूट को कई जगह वन-वे कर दिया गया है।
विज्ञापन


ठेकेदार ने प्रशासन से तय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए किसी भी विभाग को इस काम की पूर्व सूचना नहीं दी। जिसकी वजह से जब पुलिस लाइन चौराहे के पास खोदाई शुरू हुई तो वन-वे होने के कारण हनुमान मंदिर के पास भारी जाम लग गया।

जाम की सूचना पर सीओ यातायात प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। उधर, जलकल की पाइप लाइन टूट जाने से सिविल लाइंस, कंधारी बाजार, झारखंडी मोहल्ले समेत अनेक मोहल्लों में करीब छह हजार घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई।
वर्जन
डक्ट खोदे जाने की कोई सूचना नहीं दी गई। इस दौरान मुख्य पेयजल लाइन खोदाई में उखाड़ दी गई। हमने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक विरोध जताया है। इससे आम नागरिकों को परेशानी हुई है।
-महेश चंद्र आजाद, महाप्रबंधक, जल विभाग, नगर निगम
वर्जन
रामपथ पर डक्ट खोदने के दौरान दूर संचार निगम की करीब 300 लीज लाइनें ब्रेक हो गई हैं। इस बात की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। इसलिए नगर कोतवाली में इसके खिलाफ तहरीर दी गई है।
-तिलकराज तिवारी, जेई, बीएसएनएल
वर्जन
रामपथ पर विभागीय समन्वय के लिए एडीएम सिटी व एसपी सिटी की अगुवाई में संबंधित विभागों की समन्वय समिति है। इसलिए ऐसी समस्या नहीं आनी चाहिए। यदि समन्वय के कमी में नागरिकों को परेशानी होगी तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अमित कुमार सिंह, एडीएम, प्रशासन
वर्जन
यह समस्याएं सामने आई हैं, सभी विभागों से समन्वय बनाकर ही काम किया जा रहा है। जो भी समस्याएं आई हैं, उनका निस्तारण करवाया जा रहा है। नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-मुनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड तीन

जनता ने बयां किया दर्द
कंधारी बाजार निवासी विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अचानक पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया। हनुमान गढ़ी सिविल लाइंस बलराम गुप्ता ने कहा कि रोड को वन-वे करना है तो पहले अतिक्रमण आदि हटाकर आने-जाने का इंतजाम करना चाहिए।

नाका के संजय सिंह बोले कि मैं आधे घंटे से ज्यादा जाम में फंसा रहा, सिर्फ बदइंतजामी की वजह से। झारखंडी मोहल्ला निवासी मुकेश बाधवानी बोले, पानी नहीं आ रहा है। अफसरों को कोई तो वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए।
-
बैंककर्मी समेत दो पानी भरे गड्ढे में गिरे
अयोध्या। लोक निर्माण विभाग ने डक्ट के लिए खोदे गए कई फीट गहरे गड्ढे में पानी भर जाने के बावजूद सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। ऐसे में दो हादसे भी हुए। जिससे स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। पुलिस लाइन चौराहे के पास जहां यह गड्ढा खोदा गया है।

यहीं पर कई बैंक के कार्यालय भी हैं। इस गड्ढे में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी शिवबहादुर सिंह गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल में इलाज करवाया। दोपहर बाद साइकिल सवार हरिप्रसाद साइकिल समेत इसी गड्ढे में गिर गए। जिससे उनकी भी हालत खराब हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें