फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम वायर टूटने से घंटे भर बंद रही क्रॉसिंग

Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर के बाद करीब एक घंटे तक देवकाली से फतेहगंज की ओर आने-जाने वाले छोटे सवारी और दोपहिया वाहन वाले सांसत में रहे। रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 118 पर बूम वायर टूट जाने से यह गेट करीब घंटे भर बंद रहा।
विज्ञापन


इस वजह से गेट के दोनों ओर जाम लगा रहा। लोग लालबाग से होकर आने-जाने को मजबूर रहे। उधर रूटीन के तहत रेल पटरियों को जोड़ने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने करीब एक घंटे का ब्लॉक लेकर पटरियों को जोड़ा।

सूत्रों के अनुसार, फतेहगंज-देवकाली रोड की रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 118 का बूम वायर उठाने के दौरान टूट गया। इससे बूम करीब घंटे भर नहीं उठ सका। दिन में ढाई बजे के करीब सिग्नल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वायर बदलने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


गेट सही करने में करीब एक घंटे लगे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। लोग बाद में लालबाग घूम कर संकरी गली से गुजरते रहे। इससे गली में भी जाम लगता रहा। दोपहर साढे़ तीन बजे के करीब मरम्मत का कार्य पूरा होने पर आवागमन सामान्य हुआ।

उधर, इंजीनियरिंग विभाग ने रूटीन कार्य कराने के लिए दोपहर बाद उसी क्रॉॅसिंग के पास 15:25 से 16:15 बजे तक ब्लॉक लिया। आचार्य नरेंद्र देव के स्टेशन अधीक्षक दिवाकर उपाध्याय और इंजीनियरिंग विभाग के चीफ पीवे नंदन सिंह ने बताया कि किमी. संख्या 966 के प्वाइंट दो व तीन में पटरियों को जोड़ने के लिए यह ब्लॉक दिया गया था।

मौके पर पहुंचे कर्मियों ने क्लैंपों को हटाकर पटरियों को गैस से जोड़ दिया। बताया कि ब्लॉक ऐसे समय में था, जिस दौरान कोई ट्रेन नहीं थी। पटरियां जोड़े जाने के बाद ब्लॉक हटा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें