फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लापता महिला का शव नहर में मिला

Sat, 13 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर (अयोध्या)। पूराकलंदर क्षेत्र के नरियावां गांव के पास शुक्रवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान रुदौली क्षेत्र के फिरोजपुर मखदूमी निवासी जवाहरलाल की पत्नी भाग्य देई के रूप में हुई। भाग्य देई कैंट क्षेत्र के उसरू में अपनी बहन के यहां रह कर इलाज करा रही थी। पुलिस के मुताबिक भाग्य देई दो दिन से लापता थी। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें