फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन और श्री अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में 11 जून को रक्तदान शिविर लगेगा। रक्तदान सुबह 9 बजे से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुरू होगा। कोरोना संकट में रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की जान बचाने के लिए इस महादान को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पूरी टीम रक्तदान के मेगा शिविर में पहुंचेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता करेंगे। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह व सीएमएस डॉ. एके राय होंगे। विधायक वेद प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन और श्री अग्रवाल सभा की पहल सराहनीय है।
श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उत्तम वंशल, उपाध्यक्ष अंजनी अग्रवाल, संगठन मंत्री सजल अग्रवाल, महिला सभा की अध्यक्ष ममता गर्ग आदि ने अपील की है कि कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए संगठन ने खाद्य सामग्री, भोजन पैकेट, सैनिटाइजर, मास्क आदि की मदद की। अब जान बचाने के लिए रक्तदान का महादान करने में भी रिकॉर्ड बनाएगा। रक्तदान करने वालों का पंजीकरण संगठन की ओर से होगा। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कराएं पंजीकरण
धीरेंद्र सिंह-8392946279
उत्तम बंसल-9451274000
सजल अग्रवाल-9415056500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें