फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : ईरानी

Sat, 08 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव मेें भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना होगा।
विज्ञापन


उसी के साथ-साथ प्रदेश की भ्रष्ट सपा सरकार की नाकामियों को भी जन-जन को अवगत कराना होगा। स्मृति ईरानी शुक्रवार को संत कबीर नगर जाते समय सहादतगंज बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है, उसकी जन-जन में चर्चा है। प्रदेश में इस समय विकास का पहिया रुक गया है, अब विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, अखंड सिंह, राजेश तिवारी, गोरखनाथ बाबा, परमानंद मिश्र, अमल गुप्त, दिवाकर सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें