फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिस वार्ड में होता दीपोत्सव, वहां भी हार गई भाजपा

Tue, 16 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी ने कड़ी टक्कर दी है। नगर निगम में भले ही भाजपा ने 27 पार्षद जिता लिए लेकिन कई वार्डों में निर्दलीय व सपा प्रत्याशियों ने झटका दिया है। सबसे बड़ा झटका भाजपा को लक्ष्मणघाट वार्ड में लगा है। इस वार्ड क्षेत्र में ही हर साल दीपोत्सव का आयोजन होता है। भाजपा के इस प्रतिष्ठापूर्ण वार्ड में सपा ने बड़ी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

लक्ष्मणघाट वार्ड भाजपा के लिए बड़ी चुनौती था। इस वार्ड में स्थित राम की पैड़ी परिसर में योगी सरकार 2017 से दीपोत्सव का आयोजन करती आ रही है। पिछले दीपोत्सव में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे, लेकिन इस वार्ड में भाजपा को हार मिली है। यहां से सपा प्रत्याशी प्रिया शुक्ला ने भाजपा की प्रत्याशी बिंदु पांडेय को 1199 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है।
भाजपा को कई अन्य वार्डों में भी झटका लगा है। राममंदिर आंदोलन के अहम किरदार रहे महंत अभिराम दास के नाम से बने वार्ड से एक निर्दलीय मुस्लिम प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस वार्ड में भाजपा तीसरे स्थान पर रही है। यहां दो निर्दलीय सुल्तान अंसारी और नागेंद्र के बीच सीधी लड़ाई हुई। इसमें सुल्तान अंसारी को विजय मिली। सुल्तान अंसारी जिस वार्ड से जीते हैं वहां सिर्फ 11 फीसदी मुस्लिम वोट हैं।
विज्ञापन

वार्ड में कुल 440 मुस्लिम वोट हैं, जबकि 3844 हिंदू वोट हैं। इस वार्ड में 2388 मत पड़े, जिनमें 895 वोट सुल्तान को मिले। दूसरे स्थान निर्दल प्रत्याशी नागेंद्र कुमार रहे। उन्हें 553 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में भाजपा तीसरे स्थान पर रही। इसी तहर मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस के नाम के वाले वार्ड में भी सपा को जीत मिली है। इस वार्ड में भाजपा चौथे स्थान पर रही। सपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल ने 194 मतों से जीत हासिल की है।

संघ कार्यालय वाले वार्ड में भी जीती सपा
नगर निगम के जिस वार्ड में संघ का कार्यालय है, वहां भी सपा प्रत्याशी को जीत मिली है। देवकाली स्थित वार्ड नंबर 33 साकेतनगर इलाके में आरएसएस कार्यालय साकेत निलयम है। यह वार्ड भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन यहां भाजपा को निराशा हाथ लगी। इस वार्ड से सपा की निरक्षर प्रत्याशी कौसर पत्नी मंसूर ने भाजपा प्रत्याशी निशा श्रीवास्तव को 183 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें