फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मिले तीन पक्षी, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत

विज्ञापन
अयोध्या-पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा पुलिस चौकी इलाके मिर्जापुर निमोली गांव के निकट प्राथमि? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निमोली गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर शनिवार सुबह दो कौवे समेत तीन पक्षी मृत पाए गए। बर्ड फ्लू की आशंका में ग्रामीणों ने सूचना दी तो पशुपालन विभाग की टीम मृत कौवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले अशोक गुप्ता व जयकुमार ने तीन पक्षियों को मृत पड़े देखा तो सूचना गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मृत पक्षियों की पहचान एक किलाहिटीं और दो कौवों के रूप में की। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे भदरसा चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने सूचना पशुपालन विभाग की टीम को दी।
मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम और परीक्षण के लिए साथ ले गई। वहीं, मृत पक्षियों को देख लोग बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में आ गए। पशु पालन विभाग के चीफ वेटरनरी ऑफिसर शिव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही पक्षियों की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें