अयोध्या मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र गश्त पर निकले जितेंद्र सिंह सिपाही को गोली लगने के बाद जिला अ?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना कर्फ्यू के दौरान गश्त कर रहे बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज चौकी के सिपाही को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली बीकापुर के मोतीगंज चौकी में तैनात सिपाही जितेंद्र बहादुर सिंह (30) पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम इसीपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ रविवार शाम करीब 7 बजे क्षेत्र में गश्त करने निकला था। गांव जासापुर के पास अपाची बाइक पर सवार दो लोगों ने उनसे दुआ सलाम किया व हाल चाल पूछा।
इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उस पर असलहे से फायर कर दिया, गोली उसके पेट में लगी और वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। कोतवाल नीरज ओझा, एसएसआई वीर सिंह घायल सिपाही जितेंद्र बहादुर सिंह को अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सीओ बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि घटना का कारण क्या था, हमलावर कौन थे, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।