फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने चुराए दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर कस्बा में हाईवे के किनारे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में पैसा निकालने आए एक युवक का 10 हजार रुपये लेकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले। घटना सोमवार शाम करीब सवा तीन बजे की है।
विज्ञापन

बीकापुर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के बिलारीमाफी निवासी पीड़ित युवक गिरिराज वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का ग्रामीण बैंक बड़ौदा शेरपुर पारा बीकापुर में खाता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के एटीएम से बीकापुर कस्बे में संचालित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गया।
एटीएम में कार्ड डालने के बाद पैसा नहीं निकला इसी दौरान एटीएम में मौजूद युवकों ने गुमराह करके उसके एटीएम कार्ड से 10,000 रूपये निकाल लिया और बाहर जाने लगे। अपना पैसा मांगने पर दोनों युवकों ने धक्का दे दिया। दोनों युवक पल्सर बाइक से सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित युवक को छीना झपटी में हल्की चोट भी आई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने शाम को कोतवाली में अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक बीकापुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें