फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Mon, 10 Apr 2017 11:20 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बीकापुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईवे पर रविवार की रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला 28 वर्षीय सोनू सिंह अपने गांव के ही 22 वर्षीय राजेश कुमार के साथ मोटर साइकिल से फैजाबाद से वापस गांव आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी के समीप स्थित मछली तालाब के सामने रात लगभग साढ़े नौ बजे सुलतानपुर से फैजाबाद की ओर जा रहे किसी वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोटर साइकिल पर बैठा गांव का ही राजेश कुमार घायल हो गया। घायल राजेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक शादीशुदा था तथा दो बच्चे हैं। उसके भतीजे शुभम सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है।

उधर बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार युवक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। चरावां मार्ग पर सीताकुंड तोरोमाफी के पास हुए इस हादसे में चुरावनपुर का रहने वाला युवक 22 वर्षीय आदित्य घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें