फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामपथ पर गड्ढे में बाइक लेकर गिरा युवक

Thu, 08 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ पर डक्ट निर्माण में बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा अयोध्या आने वाले श्रद्धालु व स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नया घाट से सहादतगंज तक कई जगहों पर डक्ट का कार्य अधूरा पड़ा है। बृहस्पतिवार को एक युवक पानी भरे डक्ट में बाइक समेत गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

युवक अयोध्या के सब्जी मंडी चौराहे पर अधूरे डक्ट में गिरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इससे स्थानीय निवासी पप्पू ने बताया कि यह चौराहा भीड़भाड़ वाला है। मुख्य मार्केट और बगल में सब्जी मंडी होने के कारण अधिकतर लोग इस रास्ते से गुजरते हैं लेकिन क्षेत्र में एक महीने से डक्ट निर्माण का काम पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें