फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 16 Nov 2015 10:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर पूराबाजार के पश्चिमी नाके पर बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राजेपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र के पिता भगवान दास (65) गांव से पैदल पूरा बाजार जा रहे थे। गैस एजेंसी के सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी भगवान को पहले सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक डा. सादिक ने बताया कि चोट गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बीडीसी पुत्र ने बताया कि फैजाबाद से भी उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बाइक चालक मो. अहमद निवासी गोसाईगंज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें