फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार राजगीर की जान गई

Mon, 07 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र के रामगंज इंटर कॉलेज के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार तीनों छात्रों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव के लोगों के मुताबिक, धमथुवा पूरे जालिम सिंह का रहने वाले दुर्गा प्रसाद पुत्र संतराम राजगीर का काम करता था। रविवार शाम को साइकिल से वह अपने काम से वापस घर आ रहा था। शाम करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रामगंज इंटर कॉलेज के पास उसको टक्कर मार दी।

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बाइक सवार तीनों लड़के अभय, रुद्र और पंचानन रामगंज इंटर कॉलेज के छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन


ये तीनों इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कहुआ के रहने वाले हैं। दुर्घटना में पंचानन को गंभीर चोटें आई हैं उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है जबकि शेष दोनों लड़कों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कुमारगंज पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें