फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिलों की टक्कर में दो की मौत

Tue, 23 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इनकी सांसें उस वक्त थमीं जब इन्हें घायल अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


रविवार शाम लगभग पांच बजे मददअली का पुरवा चौराहे पर दो बाइक की भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

बाइक सवार बासदेव (50) पुत्र राममनोहर निवासी ग्राम हुसेनगंज मजरे जखौली अपनी बाइक से ग्राम बहरास में भोजन बनाने जा रहा था। हाईवे पर मदद अली का पुरवा चौराहा के पास मुड़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक पर सवार सद्दाम हुसैन (22) निवासी वजीरगंज रुदौली ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। खबर सुनते ही मृतक वासुदेव के घर में कोहराम मच गया। मृतक वासुदेव की आठ बेटियां है, जिसमें एक का विवाह हो चुका है। बाकी सात नाबालिग है।

जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक वासुदेव अपनी मां का इकलौता पुत्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें