अयोध्या। शहर के कई मोहल्लों में पंजाबी समुदाय के लोगों ने बुधवार को धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। सुंदर मुंदरीय हो, तेरा कौन विचारा हो, दूल्हा भट्टी वाला हुए... जैसे गीतों व ढोल, साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ पर बच्चों, महिलाओं, युवाओं ने जमकर भंगड़ा किया। शाम होते ही तमाम इलाकों में जली लोहड़ी में मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक, तिल और मिठाइयां डाली गई।
शहर के सुंदरनगर, बालक राम, मोदहा, चौक, लाजपत कॉलोनी, गुरुद्वारा नजर बाग, खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण, गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्साह और उमंग के बीच उत्सवी माहौल में पर्व का लोगों ने आनंद उठाया। कुछ दिन पहले एकत्र की गई लकड़ी और उपली को बुधवार शाम जलाकर युवा और बुजुर्ग समेत सभी ने हर्षोल्लास के साथ भंगड़ा नृत्य और महिलाओं ने लोहड़ी गीत गाकर उसमें गुड़, मूंगफली, मक्का, तेल व गजक आदि चढ़ाया गया।
सुंदर नगर कॉलोनी में हुए राजेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रतिपाल सिंह पाली, गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सीईओ अमनदीप सिंह वीसी ने बताया कि दिन भर लोहड़ी के बाद लोगों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया व लोगों को लोहड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान गगनदीप, जसवीर सिंह सेठी, मनमोहन सिंह, प्रतिपाल सिंह गांधी, करन सिंह, विक्की छाबड़ा, हैरी, गुरचरण सिंह, अजित पाल सिंह, रोमी कपूर, अमरीक सिंह, कवल कपूर, हरमिंदर कौर, सुरजीत कौर, रंजीत कौर, तरविंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे।