महाशिवरात्रि पर सोमवार रात नगर में विभिन्न इलाकों में शिव बारातें निकलीं। इनमें हजारों भक्त बाराती बने। ककरही बाजार के पौराणिक विघ्नेश्वर शिव मंदिर में एकसाथ पहुंचीं चार बारातों का भव्य स्वागत हुआ। समधिन बनीं सभासद मिथिलेश यादव ने मां पार्वती का पाणिग्रहण कराया।
इस दौरान मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के घोष से गुंजायमान हो उठा। बरसों से चली आ रही बारात परंपरा का निर्वाह इस बार भी हुआ। इसके मुख्य अतिथि रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव रहे।
मंदिर संयोजक दिलीप यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बच्चों के बीच खेलकूद और रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
इनमें शालू, सारस्वत उर्फ वैभव, नमी, साक्षी यादव, मुकुल, सार्थक, शिरीश, अंश, मुस्कान, रुद्र, लाडो व शिवा प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर गौरी, अंकित, अंजली, खुशी, शिवम, शिवपूजन, राजा, राजन, खुशबू तथा तृतीय स्थान पर अजहर, आकाश, मुस्कान, जिज्ञासा, अभय आदि रहे। इन सभी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
देर रात तक चले आयोजन में एडीएम आरएन शर्मा, एसपी संकल्प शर्मा समेत अशोक, अर्जुन, कुलदीप, संदीप, महेंद्र आदि मौजूद रहे। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, गणेश, दुर्गा और हनुमानजी की झांकियों का दर्शन करने के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।