फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक रहे बंद, ज्यादातर एटीएम ने भी दिया दगा

Sat, 26 Nov 2016 10:22 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अंगूरीबाग स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपये की निकासी के लिए लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक तो बंद ही थे लेकिन एटीएम भी उपभोक्ताओं के लिए शोपीस साबित हुए। जिले में कहने को तो दो सौ एटीएम हैं लेकिन शनिवार को शहर से लेकर देहात तक के ज्यादातर एटीएम बंद पड़े रहे।
विज्ञापन


हाल तो यह है कि सिविल लाइंस जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर लगे एटीएम के शटर गिरे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों तारुन, बीकापुर, रुदौली, परटंगा, सोहावल, गोसाइगंज, मिल्कीपुर आदि में लगे एटीएम भी उपभोक्ताओं को चिढ़ाते रहे। 

शनिवार को शहर के गुदड़ी बाजार स्थित एचडीफसी बैंक का एटीएम बंद रहा। रुपया निकालने की आस लिए जो लोग आए, उन्हें वापस होना पड़ा। साहबगंज के पीएनबी और सिंडीकेट बैंक का एटीएम भी बंद मिला। सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी और सेंट्रल बैंक का एटीएम भी काम नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें