यूनियन के जिलाध्यक्ष केके रस्तोगी ने बताया कि एसबीआई प्रबंधन द्वारा हर प्रकार से द्विपक्षीय संबंधों को समाप्त कर वार्तालाप के स्थान पर हठधर्मी और मनमानी से सहयोगी बैंकों पर हर प्रकार से दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे रोका जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सात जनवरी को इसके खिलाफ केनरा बैंक के सामने प्रदर्शन करके हड़ताल का संकेत कर दिया जाएगा। जबकि आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि आठ जनवरी को हड़ताल के कारण बैंक का कारोबार ठप कर दिया जाएगा।