फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुलपति ने केले की 21,200 पौध भेजी गुजरात

Mon, 03 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारंगज के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को बायो इम्यूनाइज केले की 21200 पौध बिक्री के लिए गुजरात को रवाना की। कुलपति ने विश्वविद्यालय स्तर पर संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा से केले के पौध से भरे ट्रक को भेजा। यह सभी पौधे गुजरात के भरूच जिले के लिए रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन

मसौधा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस के यादव ने बताया कि इस केंद्र पर वैज्ञानिकों ने टीशू कल्चर पौध की हार्डनिंग कर 32 हजार केले की पौध तैयार किए हैं। इनमें से 21,200 पौध बिक्री के लिए गुजरात भेजे गए हैं। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के अपर निदेशक प्रसार डॉ. आर आर सिंह, वैज्ञानिक डॉ. एस के यादव, डॉ. डी. डी. सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें