फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ढलते ही शुरू हो जाता है अवैध बालू खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुजागंज। रूदौली तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में शाम होते ही बालू का अवैध खनन शुरू हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सरयू नदी के किनारे लगभग आधा दर्जन गांवों में बालू का खनन देर रात तक चलता है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के महंगू का पुरवा, कैथी, खैरी, सरायनसिर, मुजेहना, बरई आदि गांवों में नदी के किनारे बालू का अवैध खनन का कार्य इस समय तेजी से किया जा रहा है। बेखौफ बालू माफिया नदी का सीना तो छलनी कर ही रहे है, साथ ही भारी मात्रा में राजस्व हानि भी पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के किनारे मरौचा घाट पर जेसीबी मशीनों से भी खनन बड़े पैमाने पर होता है, नदी से कुछ ही दूरी पर बालू डंपिंग के नाम पर अवैध बालू का व्यापार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। स्थानीय बालू माफिया डंपिंग की बालू रिलीज करवाकर बालू का व्यापार करते है। प्रदेश सरकार के लाख दावों के बाद भी तराई क्षेत्र में अवैध बालू का व्यापार रुकने का नाम नही ले रहा है। शुजागंज चौकी इंचार्ज द्विवेश द्विवेदी ने बताया कि अवैध बालू खनन कि जानकारी मिली है, जिसके बाद से रोज नदी किनारे रात्रि में गश्त की जा रही है जल्द ही इस काम में लिप्त लोगों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें