फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने और संशोधन को लेकर दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करवाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। घंटों लाइन लगाने के बावजूद आधार कार्ड का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा बीकापुर में स्थित उप डाकघर बीकापुर और बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा को आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने के लिए अधिकृत किया गया है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों का आधार कार्ड बनने में दिक्कत हो रही है।
बीकापुर के अलावा सोहावल और मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के भी लोग यहां आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए पहुंचते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा बीकापुर शाखा में करीब 20 दिन से आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का कार्य बंद है। इस संबंध में बीओबी के शाखा प्रबंधक योगेश अवस्थी ने बताया कि आधार कार्ड के लिए अलग काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

काउंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए तैनात किए गए बैंक कर्मी कुमार मयंक करीब 15 दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं। वह अवकाश पर हैं।
कर्मचारी ना होने के कारण इस समय आधार कार्ड बनाने का काउंटर बंद कर दिया गया है। जबकि कर्मचारियों की कमी के कारण उप डाकघर के पोस्टमास्टर द्वारा आधार कार्ड खिड़की के पास आधार कार्ड ना बनाए जाने की मंगलवार सुबह स्लिप चिपका दी गई।
मंगलवार सुबह छह बजे से ही दर्जनों लोग आकर लाइन में लगे थे। जिसमें तमाम महिलाएं और बच्चे शामिल थे। उसके बाद लोगों ने डाकघर की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा भी किया।
आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए उपडाकघर में सोहावल तहसील के केलपारा निवासी राधेश्याम अपने दो बच्चों एकता और अमन के साथ लाइन में थे।
करनपुर निवासी दीशांत पांडेय, सूल्हेपुर निवासी रामजीत वर्मा, काजी सराय निवासी मोहम्मद नईम, कनकपुर झगरौली निवासी रामजी वर्मा, बछई पुर निवासी प्रतिमा, परुवा निवासी बबली और शीतल सहित कई लोगों ने बताया कि वह पिछले 4-5 रोज से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आधार कार्ड का कार्य नहीं हो पा रहा है।
आधार कार्ड के काउंटर पर तैनात कर्मचारी रामबरन का स्थानांतरण सुल्तानपुर जनपद हो गया है जिसके कारण कर्मियों की कमी के चलते आधार कार्ड का काउंटर मंगलवार को बंद करना पड़ा। जिसके संबंध में जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार तिवारी, पोस्ट मास्टर, उप डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें