फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू-यमुना एक्सप्रेस में कन्या का जन्म

Mon, 16 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ट्रेन में जन्मी बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरयू-यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर के दौरान रविवार को बाराबंकी से रुदौली स्टेशन के बीच एक प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया। कंट्रोल की सूचना पर जच्चा-बच्चा को फैजाबाद में उतारा गया। रेलवे की मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा किरण के चेकअप के बाद दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य होने पर देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। ग्राम अजौरी, थाना गढ़कर जिला बलिया निवासी राजेश सोनीपुर के एक कारखाने में मशीन ऑपरेटर है। वह अपनी गर्भवती पत्नी संजू (20) के साथ रविवार को सरयू-यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर गांव जा रहा था। इस बीच बाराबंकी से रुदौली के बीच संजू को प्रसव पीड़ा होने लगी।

इस पर कोच की महिलाओं ने पर्दा डालकर प्रसव कराया और संजू ने पुत्री को जन्म दिया। स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार ने बताया कि कंट्रोल की सूचना पर चिकित्सकों की टीम स्टेशन पर बुला ली गई थी। ट्रेन पहुंचते ही रेलवे की चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा को उतरवाकर चेकअप करके जिला महिला अस्पताल में  भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा की स्थिति   सामान्य होने के चलते देर शाम दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें