फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के चलते शहर में लगा भीषण जाम

Fri, 22 Apr 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
देवकाली मार्ग पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कई स्कूल-कॉलेजों में शुक्रवार को हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते कई बार भीषण जाम लगा। मुख्य मार्गों पर यातायात ठहर गया तो जाम का शिकार स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक भी हुए। छुट्टी के समय बच्चों को काफी देर तक चिलचिलाती धूप व तपिश झेलने को मजबूर होना पड़ा। चौक-चौराहों पर तैनात कर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर समेत आसपास के 39 स्कूल-कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। कुल 20 हजार अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड निर्गत किए गए थे। परीक्षार्थियों के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहन ही नहीं उनके अभिभावक भी साथ आये थे। अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर सड़क और आसपास भारी भीड़ जमा रही।

सुबह पाली की परीक्षा 11 बजे खत्म हुई और अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों और उनके साथ आये वाहनों का मूवमेंट हुआ तो शहर के चौक के निकट स्थित गुदड़ी बाजार, साहबगंज स्थित आर्य कन्या के सामने, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा, नाका तिराहा, फतेहगंज चौराहा समेत अन्य चौक-चौराहों पर जाम जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन


यहां पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान स्कूल-कॉलेजों की भी छुट्टी हुई थी। स्कूली बच्चों के वाहन और उनके अभिभावकों के वाहन भी जाम में फंस गये। कुछ ऑटो व स्कूली वाहनों ने गलियों का रुख कर लिया। जिससे गलियों में भी आवागमन धीमा हो गया। यही हाल दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के पहले और परीक्षा छूटने के बाद भी दिखा।

ड्यूटी में तैनात यातायात कर्मी सुचारु यातायात संचालन के लिए मशक्कत करते रहे। रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के आसपास भी अभ्यर्थियों की खासी भीड़ से जाम के हालात रहे। इस बाबत सीओ यातायात ने बताया कि चौक-चौराहों पर यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी।

अचानक भीड़ व वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन में बाधा खड़ी हुई। यातायात कर्मियों ने मेहनत-मशक्कत कर व्यवस्था को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें