फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डेडलाइन खत्म, अयोध्या शोध संस्थान की रिमॉडलिंग का काम अधूरा

Mon, 14 Aug 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या का भी कायाकल्प हो रहा है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग की इकाई अयोध्या शोध संस्थान की रिमॉडलिंग का काम भी 2021 में शुरू हुआ था। पहले कोरोना के चलते यह काम प्रभावित हुआ, अब बजट के अभाव में संस्थान के सुंदरीकरण के काम की गति सुस्त हो गई है। रिमॉडलिंग का काम जुलाई 2023 तक पूरा हो जाना था लेकिन अब तक केवल 70 फीसदी काम ही पूरा हो सका है, शेष काम बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या शोध संस्थान के सुंदरीकरण का काम 16़ 82 करोड़ की लागत से हो रहा है। इसके पहले शासन से पहले 10 करोड़ का बजट जारी किया गया था। इसमें संस्थान के तीन मंजिला भवन का नव निर्माण हो चुका है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए दो हाॅल भी बनकर तैयार हैं। संग्रहालय व रामलीला हॉल भी बनकर तैयार हैं।
संस्थान के सुंदरीकरण का काम कर रही कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डेटलाइन खत्म हो गई है, अभी 30 फीसदी काम अधूरे पड़े हैं। बताया कि अभी निर्माणाधीन भवन की आंतरिक साज-सज्जा व दूसरे तल के कई काम शेष हैं। तमाम उपकरण लगाए जाने हैं, उन्हें खरीदने के लिए बजट ही नहीं हैं। करीब 6़ 50 करोड़ का बजट शासन से अब तक आवंटित ही नहीं हो सका है। जो बजट मिला था, उसका सारा काम लगभग पूरा करा लिया गया है, केवल भवन की फिनिशिंग का काम बाकी है। बजट कब तक मिलने की उम्मीद है इस सवाल पर इंजीनियर ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


शासन स्तर से हो रही निर्माण कार्य की जांच
संस्थान के सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर निर्माण कार्य की जांच कराई जा रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत शासन तक पहुंची थी, जांच के बाद ही शेष बजट आवंटित किया जाएगा। यह भी बताया गया कि पहले जो टेंडर हुआ था उसमें परिवर्तन कर रिवाइज टेंडर भेजा गया था। इस टेंडर में एसी, लिफ्ट, फायर टेंडर के लिए बजट स्वीकृत ही नहीं किया गया। जबकि पहले टेंडर में इसके लिए बजट स्वीकृत था। ऐसे में बिना लिफ्ट व एसी के संग्रहालय, रामलीला हॉल की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बजट के अभाव में लटका काम
शासन स्तर से अभी करीब 6़ 50 करोड़ का बजट लंबित है। बजट के अभाव में संस्थान के सुंदरीकरण के काम की गति काफी सुस्त है। जो बजट मिला है, उसके तहत काम कराया जा रहा है। शासन स्तर से जैसे ही शेष बजट मिलेगा, काम की गति बढ़ाकर रिमॉडलिंग का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राम अवध, सहायक अभियंता, समाज कल्याण निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें